लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: आखिरी कॉल- “पापा आग लग गई, हमें बचा लीजिए”… फिर छा गया मातम, 15 शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों में कोहराम

रिपोर्टर – शैलेश, लखनऊ :- लखनऊ राजधानी में हुए दर्दनाक कोचिंग अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोगों के शवों का केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में करीब सात घंटे तक पोस्टमार्टम किया गया। हादसे के बाद अस्पताल और मोर्चरी के बाहर रोते-बिलखते परिजनों का दर्दनाक मंजर देखने को मिला। मोर्चरी के बाहर उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब अपने बेटे की लाश देखकर एक पिता बेहोश हो गए। वहीं बहन चीख-चीखकर कहती रही— “मेरा भाई चला गया… पापा उठ जाओ।” परिवार वालों की चीखों से पूरा माहौल भारी हो गया। हादसे में फंसे कई युवाओं ने जान बचाने की उम्मीद में अपने परिवार वालों को आखिरी फोन किया था। परिजनों के मुताबिक कई बच्चों ने रोते हुए बताया कि बिल्डिंग में आग लग गई है और निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा। सुखमणि सिंह के पिता ने बताया कि बेटे का फोन आया था। उसने घबराई आवाज में कहा— “पापा आग लग गई है, हमें बचा लीजिए।” इसके बाद फोन कट गया और परिवार हमेशा के लिए अपने बेटे को खो बैठा। मोहम्मद आममर के परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने भी फोन पर कहा था कि सभी लोग फंस गए हैं और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा। सीतापुर निवासी 3D कैरेक्टर आर्टिस्ट आदित्य श्रीवास्तव ने भी हादसे से पहले अपनी बहन को फोन किया था, लेकिन वह कॉल नहीं उठा सकीं। परिवार के मुताबिक आदित्य के साथ कई अन्य लोग भी फंसे हुए थे। मां कल्पना ने रोते हुए कहा कि उनका बेटा हमेशा दूसरों की मदद करता था। हादसे में लखनऊ के नीलेश और कोलकाता की अनामिका की भी मौत हो गई। दोनों साथ काम करते थे और परिवार शादी की बात भी आगे बढ़ा रहे थे। परिवार वालों के अनुसार जल्द ही बंगाल जाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। आईटी टेक्नीशियन अब्दुल रहमान के माता-पिता खराब स्वास्थ्य के कारण मोर्चरी तक नहीं पहुंच सके। परिवार के अनुसार अब्दुल ने कम उम्र में ही घर की जिम्मेदारी संभाल ली थी। पोस्टमार्टम के बाद सभी मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद हर तरफ एक ही सवाल है— आखिर इन मासूम जिंदगियों को बचाया क्यों नहीं जा सका।

  • Related Posts

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, ​कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले और नाटकीय घटनाक्रमों के…

    Read more

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम से ठीक पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने जोड़ – तोड़ और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|