रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला व्यवसाय प्रोत्साहन के लिए माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र की ओर से रातानाडा स्थित श्री माहेश्वरी जनोपयोगी भवन में 9-10 अगस्त को सुबह 10 से रात्रि 9 बजे तक दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला का आयोजन होगा। मंडल की अध्यक्ष अलका जौहरी ने बताया कि माहेश्वरी महिलाओं को प्रोत्साहन हेतु बेहतरीन गुणवता न्यूनतम मूल्य पर स्टॉल्स उपलब्ध कराने आदि की तैयारियां जोर-शोर पर चल रही है। आयोजन के दौरान 9 अगस्त को हाउजी व लक्की ड्रॉ तथा 10 अगस्त को मिस एंड मिसेज सावन व लड्डू गोपाल सजाओ आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।
रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले और नाटकीय घटनाक्रमों के…
Read more




