झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालीस दिवसीय चालिहा महोत्सव|

रिपोर्टर : सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान:- 9अगस्त। सिंधी समाज की आस्था एवं श्रद्धा का महापर्व वरुण अवतार भगवान झूलेलाल साहिब का भव्य चालिहा महोत्सव–2026 का शुभारंभ 9 अगस्त को प्राचीन झूलेलाल मंदिर, सोजती गेट में झण्डारोहण के साथ हो गया। यह आयोजन पूज्य झूलेलाल मंदिर विकास सोसायटी, बाबा नारूमल मंडली एवं पूज्य अमरलाल मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवान मुरझानी ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि साध्वी नित्यमुक्ता ने ईष्टदेव झूलेलाल साहिब के भजनों से उनके मार्ग पर चलने की राह बताई सचिव रामचंद्र चांदवानी ने बताया कि सायं 6:30 बजे गणेश पूजा के बाद झण्डारोहण के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया आगामी दिनों प्रतिदिन अमरकथा, अखा, पंजड़ा, भजन, लोली, आरती, पल्लव, अरदास एवं प्रसादी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। चालिहा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान झूलेलाल के दर्शन एवं पूजन का लाभ प्राप्त करेंगे। समिति ने सिंधी समाज की समस्त पूज्य पंचायतों, सोसायटियों, संस्थाओं, ट्रस्टों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, सेवादारों, महिला मंडलों, युवा संगठनों एवं समस्त समाजबंधुओं से सपरिवार इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभा रहे हैं बाबा जयरामदास रंगवानी के सान्निध्य में बहिराणा साहिब होगा। भगवान झूलेलाल का चालिहा महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि सिंधी संस्कृति, आध्यात्मिक परम्परा, सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है।

  • Related Posts

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, ​कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले और नाटकीय घटनाक्रमों के…

    Read more

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम से ठीक पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने जोड़ – तोड़ और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|