अलायंस बिजनेस कनेक्ट – ईस्ट 1 का सफल कॉर्पोरेट मीट

रिपोर्टर – मनीष चमारिया, कोलकाता :- अलायंस बिजनेस कनेक्ट – ईस्ट 1 द्वारा शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को कोलकाता स्थित बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स हॉल में एक सफल कॉर्पोरेट मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख उद्योगपति, शीर्ष बिजनेस लीडर्स और कॉर्पोरेट जगत के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी सफलता की कहानियां, जीवन के संघर्ष और अपने सफर के अनुभव साझा किए—कि किस तरह उन्होंने शून्य से शुरुआत कर अपने व्यवसाय और साम्राज्य को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस कार्यक्रम में लगभग 70 सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस नेटवर्किंग एवं व्यापारिक अवसरों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने साथ मिलकर डिनर का आनंद लिया, जिससे आपसी संबंध और मजबूत हुए। अलायंस बिजनेस कनेक्ट (ABC), अलायंस क्लब इंटरनेशनल की एक विंग है। संगठन का उद्देश्य सामाजिक सेवा, आपसी सहयोग, फेलोशिप, बिजनेस नेटवर्किंग और व्यापारिक विकास को बढ़ावा देना है तथा बिजनेस लीडर्स और प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच पर जोड़ना है। ABC East 1 का यह सफल कॉर्पोरेट मीट बिजनेस कम्युनिटी और कॉर्पोरेट जगत के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

  • Related Posts

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, ​कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले और नाटकीय घटनाक्रमों के…

    Read more

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम से ठीक पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने जोड़ – तोड़ और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|