रिपोर्टर – शैलेश, लालगंज (रायबरेली) :- महारानीगंज थाना क्षेत्र के सिघौर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब सिमरन नाम की एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतका के पिता अनिफ ने पुलिस को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।





