लोकल ट्रेन में दरवाज़ा बंद करने को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी पनवेल से गिरफ्तार।

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, मुंबई, महाराष्ट्र :- पश्चिम रेलवे की चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में दरवाज़ा बंद करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। इस सनसनीखेज घटना में 22 वर्षीय मयंक लोहार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे अंधेरी और बोरिवली रेलवे स्टेशन के बीच विरार की ओर जा रही फास्ट लोकल के प्रथम श्रेणी डिब्बे में हुई। जानकारी के अनुसार, बारिश का पानी डिब्बे के अंदर आ रहा था, जिसके चलते दरवाज़ा बंद करने को लेकर यात्रियों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी बैग से चाकू निकालकर मयंक लोहार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रेन से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में बोरिवली रेलवे पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश के लिए रेलवे पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने विशेष अभियान चलाया। तकनीकी विश्लेषण, गुप्त सूचना और 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी रोशन (30 वर्ष), निवासी मीरा रोड पूर्व की पहचान की जानकारी के नुसार। इसके बाद बुधवार को उसे पनवेल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने मुंबई लोकल में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला व्यवसाय प्रोत्साहन के लिए माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र की ओर से रातानाडा स्थित…

    Read more

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    रिपोर्टर – शैलेश, लालगंज (रायबरेली) :- महारानीगंज थाना क्षेत्र के सिघौर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब सिमरन नाम की एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला।

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत; दो गंभीर घायल। 

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत; दो गंभीर घायल। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।