पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

रिपोर्टेर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- उम्मेद भवन पैलेस के मुख्य द्वार के सामने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पूर्व नरेश गज सिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने पौधे लगाए। कुल 75 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए । पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व नरेश गज सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण बचाना है तो अधिक से अधिक पौधे लगाने जरूरी है । उन्होंने कहा कि समाज का हर व्यक्ति पौधे लगाए और उनका संरक्षण भी करें । उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की है ।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उम्मेद भवन पैलेस होटल व हाउसहोल्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आज विभिन्न प्रकार के पौधे लगाएं । यह स्थल जहां पहले बबूल थे उनकी जगह अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं । बड़े-बड़े पौधे लगाए गए हैं ताकि जल्दी पेड़ का रूप लेंगे । वातावरण शुद्ध होगा, हरियाली होगी ।उन्होंने पौधारोपण कार्य से जुड़े सभी को इसके लिए धन्यवाद भी दिया । उन्होंने कहा कि समय-समय पर पौधा रोपण के कार्यक्रम उम्मेद भवन पैलेस व इससे जुड़े विभिन्न ट्रस्टों द्वारा किए जाते हैं, पिछली बार उम्मेद भवन पैलेस के तालाब के पास भी पौधारोपण किया गया था। मेहरानगढ़ की पहाड़ियों पर भी पौधारोपण किया गया, जिससे हरियाली बढ़ी है । महारानी हेमलता ने कहा कि धरती पर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करके हम पर्यावरण को बचा सकते हैं । इस अवसर पर उम्मेद पैलेस होटल के महाप्रबंधक अमित सिंह ने भी पौधारोपण किया । पौधारोपण कार्यक्रम में गुलमोहर ,कचनार , नीम, अमलतास , करच एवं वोगन वेलिया सहित 75 पौधों का रोपण किया गया । पौधारोपण कार्यक्रम में उम्मेद भवन पैलेस होटल के एज्यूकेटिव शेफ एलंगांवन शनमुगन, डायरेक्टर एफ एंड बी कपिल दीक्षित,डायरेक्टर एच आर नीतीश विलियमसन,डायरेक्टर ऑफ़ रूम्स गौरव समतानी ,हाउसहोल्ड से फारूक अहमद खान,कल्याण सिंह राठौड़, करण सिंह भाटी, हरि सिंह, ओम प्रकाश गेपाला सहित उम्मेद भवन पैलेस होटल व हाउसहोल्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों की भागीदारी रही ।

  • Related Posts

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम से ठीक पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने जोड़ – तोड़ और…

    Read more

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- जोधपुर के ऐतिहासिक घंटाघर क्षेत्र में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा के उपरांत उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।