दर्द को अब सहना नहीं पड़ेगा: AIIMS रायबरेली में शुरू हुई दर्द चिकित्सा ओपीडी, कमर-गर्दन से लेकर कैंसर दर्द का होगा इलाज

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- लंबे समय से दर्द की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली में अब विशेष दर्द चिकित्सा ओपीडी (Pain Medicine OPD) की शुरुआत हो गई है। इस नई सुविधा के जरिए कमर दर्द, गर्दन दर्द, कैंसर से जुड़े दर्द और अन्य गंभीर दर्द की समस्याओं का आधुनिक तकनीक से इलाज किया जाएगा। AIIMS रायबरेली में 22 जून को एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग की ओर से दर्द चिकित्सा ओपीडी का शुभारंभ किया गया। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. अमिता जैन ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीन परीक्षा डॉ. प्रगति गर्ग, डीन अनुसंधान डॉ. अर्चना वर्मा, उप निदेशक प्रशासन कर्नल अखिलेश सिंह, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुमार धर्मेंद्र सिंह, एनेस्थीसियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. जमील अब्दुल अलीम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे। कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने कहा कि दर्द चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत से मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय तक रहने वाला दर्द अब एक अलग चिकित्सकीय समस्या के रूप में देखा जाता है, जिसके लिए विशेष जांच और उपचार की जरूरत होती है। नई ओपीडी में मरीजों को वैज्ञानिक और आधुनिक दर्द प्रबंधन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दर्द चिकित्सा ओपीडी में कमर और गर्दन के पुराने दर्द, कैंसर से होने वाले दर्द, नसों के दर्द (न्यूरोपैथिक पेन), जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द, ऑपरेशन के बाद लंबे समय तक रहने वाले दर्द और पेलिएटिव केयर से जुड़े दर्द का इलाज किया जाएगा। मरीजों को अल्ट्रासाउंड और C-Arm आधारित दर्द निवारक प्रक्रियाएं, रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA), मिनिमली इनवेसिव पेन एंड स्पाइन इंटरवेंशन (MIPS), PRP, GFC, BMAC जैसी आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।AIIMS रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी की नियमित सेवाएं 23 जून 2026 से शुरू होंगी। यह ओपीडी सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी। नई सुविधा से लंबे समय से दर्द झेल रहे मरीजों को इलाज की नई उम्मीद मिलेगी।

  • Related Posts

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    रिपोर्टर- नजीर मुलाणी, सिटी -दिल्ली:-  कांग्रेस के आंदोलन में शामिल होने के लिए वसई से पदाधिकारियों का दिल्ली आगमन; प्रीति केसरी, नंदा ताई म्हात्रे और कुलदीप वर्तक की विशेष उपस्थिति!…

    Read more

    पानी की हर बूंद है अनमोल! संभावित जल संकट से पहले ही महापौर की नागरिकों से पानी बचाने की अपील!

    रिपोर्टर -नजीर मुलाणी/ सिटी -वसई( पालघर)/ राज्य- महाराष्ट्र :-अल नीनो के प्रभाव से मानसून में देरी की आशंका; 1972 से भी गंभीर सूखे की स्थिति बनने का अनुमान, पानी का…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    पानी की हर बूंद है अनमोल! संभावित जल संकट से पहले ही महापौर की नागरिकों से पानी बचाने की अपील!

    ‘पके पत्तों’ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी पहल; महिला खिलाड़ियों की सुविधाओं का सवाल सुलझा, संतोष वळवईकर और उनकी टीम की हर तरफ सराहना|

    ‘पके पत्तों’ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी पहल; महिला खिलाड़ियों की सुविधाओं का सवाल सुलझा, संतोष वळवईकर और उनकी टीम की हर तरफ सराहना|

    561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|

    561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|

    मां के दिव्य दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़..आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज|

    मां के दिव्य दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़..आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज|

    MCD चुनाव 2027: दिल्ली में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जेडीयू, NDA गठबंधन के तहत उतारेगी उम्मीदवार|

    MCD चुनाव 2027: दिल्ली में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जेडीयू, NDA गठबंधन के तहत उतारेगी उम्मीदवार|