जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- जोधपुर के ऐतिहासिक घंटाघर क्षेत्र में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा के उपरांत उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। सभा संपन्न होने के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला घंटाघर परिसर से बाहर निकल रहा था, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर जोरदार विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा समाप्त होते ही घंटाघर के मुख्य निकास द्वार पर पहले सेनिकल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सिंबल के झंडे लहराते हुए नारेबाजी की और गहलोत के वाहन के आगे आकर प्रदर्शन किया। भाजपा के विरोध प्रदर्शन के जवाब में मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भी आगे आ गए और अपनी पार्टी के समर्थन में नारे लगाने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।
​अचानक उपजे हंगामे और बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग करते हुए बीच-बचाव किया और कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन घंटाघर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

  • Related Posts

    561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|

    रिपोर्टर:- अनुज, फतेहपुर, यूपी:- दशहरे पर रावण दहन नहीं, बल्कि रावण वध की लीला है खास पहचान — काष्ठ और तिरनई से तैयार होते हैं अनूठे चलायमान स्वरूप जनपद फतेहपुर…

    Read more

    मां के दिव्य दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़..आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज|

    रिपोर्टर:- अनुज, फतेहपुर, यूपी:- मथुरा की सुप्रसिद्ध रासलीला मंडल ने जनता को किया मंत्र मुग्ध खजुहा (फतेहपुर)। फतेहपुर जनपद के खजुहा कस्बे के दक्षिण दिशा में स्थित सिद्ध पीठ मां पंथेश्वरी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|

    561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|

    मां के दिव्य दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़..आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज|

    मां के दिव्य दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़..आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज|

    MCD चुनाव 2027: दिल्ली में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जेडीयू, NDA गठबंधन के तहत उतारेगी उम्मीदवार|

    MCD चुनाव 2027: दिल्ली में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जेडीयू, NDA गठबंधन के तहत उतारेगी उम्मीदवार|

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|