रिपोर्टर:- नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र:- तिवसा तालुका के शिवणगाव फतेहपूर में भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर, सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति, शिवणगाव फतेहपूर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक १५ अक्टूबर २०२६ को सुबह १०:०० से ३:०० बजे तक शिवचंद्रजी लढा विद्यालय, शिवणगाव फतेहपूर में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान और निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, पूजन और पुष्पहार अर्पण किया गया। इस शिविर कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता श्री. रविभाऊ देशमुख, सामाजिक कार्यकर्ता श्री. धीरज भाऊ केने, शिवचंद्रजी लढा विद्यालय के प्राचार्य श्री. सोनपरते, विद्या भारती नर्सिंग कॉलेज के प्राध्यापक श्री. जामकर सर, श्री. कडू सर, पूर्व सरपंच सौ. प्रियंका चव्हाण, सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था के अध्यक्ष अंकुश दरेकर, सचिव प्रतिक रावेकर, सदस्य चेतन दिवरे, साथ ही बाल दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमोद सपकाळ, आकाश दिवरे, सागर कटाळे, अक्षय पिंपळे, श्यामभाऊ बिंड, अंकित येवतकर आदि सहित ग्रामीण पुरुष व महिला वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






