रिपोर्टर: – नजीर मुलाणी, सिटी- वसई ( पालघर)राज्य- महाराष्ट्र:- न्यायालय की नई इमारत के निर्माण के लिए महाराष्ट्र शासन के मुख्य अभियंता श्री गोसावी ने लगभग 260 करोड़ 81 लाख 85 हजार रुपये के बजट को हाल ही में तकनीकी मंजूरी प्रदान की है। वसई न्यायालय में लगभग 75 हजार से अधिक पुराने मामले कई वर्षों से लंबित हैं। स्वतंत्रता पूर्व के समय की जगह में वर्तमान में केवल 16 न्यायालय कार्यरत हैं। इन लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए लगभग 50 न्यायाधीशों की आवश्यकता है। हालांकि, स्वतंत्रता के बाद वसई न्यायालय के लिए नई जमीन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण नई इमारत का निर्माण नहीं हो सका। लेकिन वकील संघों के लगातार प्रयासों और पाठपुरावे के चलते वसई न्यायालय के पास लगभग 108 गुंठे जमीन दिनांक 24 सितंबर 2024 को उपलब्ध कराई गई। उक्त जमीन पर लगभग 14 मंजिला और 41 कोर्ट वाली अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इमारत का निर्माण किया जाना है। मुख्य वास्तुकार द्वारा तैयार किए गए नक्शे को माननीय उच्च न्यायालय की इमारत समिति ने दिनांक 20 अगस्त 2026 को मंजूरी प्रदान की थी। मंजूर नक्शे के अनुसार निर्माण कार्य में वास्तव में कितना खर्च आएगा, इसका विस्तृत अनुमान तैयार करने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिए गए थे। इसके अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग के उप अभियंता श्री आशिष संखे, सहायक अभियंता श्री संजय यादव, कार्यकारी अभियंता श्री महेंद्र किनी तथा अधीक्षक अभियंता श्री प्रशांत पाटील ने सभी पहलुओं की बारीकी से जांच और पडताल कर 260 करोड़ 81 लाख 85 हजार रुपये का विस्तृत अनुमानित बजट तैयार किया। इस बजट को हाल ही में तकनीकी मंजूरी प्राप्त हुई है। इसके साथ ही वसई न्यायालय की नई इमारत का काम एक और महत्वपूर्ण चरण आगे बढ़ गया है। अब उक्त बजट उच्च न्यायालय के माध्यम से राज्य शासन को प्रस्तुत किया जाएगा तथा वहां से वित्तीय प्रावधान मंजूर कराया जाएगा। इसके बाद ही वास्तव में इमारत के निर्माण कार्य की शुरुआत हो सकेगी। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाएं सदैव बनी रहें। श्री विल्यम फर्नांडिस समन्वयक वसई न्यायालय इमारत समिति|
ध्वजा पूजन के साथ प्रारंभ हुई 41 वे श्री शत चंडी महा यज्ञ की तैयारियां .. आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज|
रिपोर्टर:-अनुज शुक्ला, फतेहपुर:- कासी के वैदिक विद्वान आचार्य गण रहेंगे यज्ञ का मुख्य आकर्षण दिनांक 12 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होगा चंडी पाठ फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील में…
Read more




