रिपोर्टर:-अनुज शुक्ला, फतेहपुर:- कासी के वैदिक विद्वान आचार्य गण रहेंगे यज्ञ का मुख्य आकर्षण दिनांक 12 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होगा चंडी पाठ फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील में मां बड़ी काली जी मंदिर ठठराही में होने जा रहा है 41 वा श्री शत चंडी महा यज्ञ
जिसकी तैयारियां अपने चरम पर है, मां काली जी के दरवार में आयोजित इस महायज्ञ में मुख्य यज्ञाचार्य के रूप में मां पंथेश्वरी पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज अपने अन्य वैदिक आचार्यों के साथ रहेंगे , साथ ही मां के दरवार में मथुरा की सुप्रसिद्ध रासलीला मंडल द्वारा श्री कृष्ण लीला का मंचन होना भी सुनिश्चित है। मां काली जी मंदिर में होने जा रही इस महा यज्ञ को लेकर बिंदकी नगर वासियों के मन में अलग ही हर्ष उल्लास देखने को मिल रहा है , इस यज्ञ के मुख्य यज्ञाचार्य आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज ने बताया कि यज्ञ में कासी से वैदिक आचार्यों का आगमन हो रहा है व कासी की दिव्य गंगा आरती की झलक मां के दरवार में दिखाई जाएगी , महाराज जी ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ 12 दिसंबर को होकर 22 दिसंबर को पूर्णाहुति होगी।




