रिपोर्टर:- नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र:- मातंग समाज संघर्ष क्रांति संगठन का नगर पंचायत को निवेदन
तिवसा तालुका में मातंग समाज के लिए सामाजिक कार्यों हेतु वाचनालय तथा समाज के छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कोई जगह उपलब्ध नहीं है, जिस कारण समाज की प्रगति नहीं हो पा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए तिवसा मातंग समाज संघर्ष क्रांति संगठन की ओर से मुख्य अधिकारी शिवदासजी मुसळे, नगर पंचायत को एक निवेदन दिया गया। तिवसा में मातंग समाज के बहुसंख्य बंधु होने के बावजूद अब तक शासन द्वारा उपेक्षा किए जाने के कारण मातंग समाज न्याय से वंचित रहा है। इसलिए तिवसा में मातंग समाज के लिए समाज भवन हेतु शासन द्वारा जगह उपलब्ध कराई जाए, ऐसी मातंग समाज संघर्ष क्रांति संगठन की मांग है। निवेदन देते समय मातंग समाज संघर्ष संगठन के अध्यक्ष किरण खंडारे, सचिव प्रशांत प्रधान, सागर डोंगरदिवे, विठ्ठल वाघमारे, सिद्धार्थ शिंदे, अमृतराव खडसे, शुभम आसोले, विनोद खडसे, राजु जोंधळे, सुधाकर गायकवाड, वासुदेव गवळी, प्रशांत वानखेडे, हरिभाऊ गायकवाड, उत्कर्ष खडसे, बबन गायकवाड, अवधूत ठुनकले, निलेश खंडारे इत्यादि उपस्थित थे।






