रिपोर्टर — पवन झा आजाद, राज्य —–बिहार/ झारखंड:- एंकर —–बिहार अंतर्गत घोघरडीहा नगर पंचायत मुख्यालय में स्थित घोघरडीहा प्रखंड स्तरीय जीविका मिशन परियोजना कार्यालय में गत दिनों कुछ कार्य से गये क्षेत्र के धर्मेन्द्र कुमार राय को बीपीएम, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका मिशन बिहार सरकार पर कयी गंभीर आरोप लगाएं गये हैं।इस संदर्भ में धर्मेंद्र का कहना है कि वे कुछ कार्य से आफिस गये हुए थे।इस पर बातचीत के क्रम में बीपीएम भड़क गए। और भागो भागो और नहीं वर्ना छत से नीचे फेंक देंगे। उन्होंने मामले में डीपीएम, मधुबनी, डीएम, विभागीय पोर्टल आनलाइन शिकायत, सूचना अधिकार के तहत लिखित सुचना दर्ज कराई है। वहीं स्थानीय थाने में भी लिखित आवेदन दी गई है। हालांकि घटना की बाबत थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने पुष्टि की है। संपर्क करने पर बीपीएम ने जबरन छत से फेंकने या अन्य गंभीर आरोप को इंकार किया है। बिहार झारखंड जुल्म से जंग समाचार की टीम ने टीम के साथ मामला का घंटों तक खंगालने की कोशिश की है।जो भी हो बदतमीजी, आदि व्यवहार बरतें जाने से हरगिज़ इंकार नहीं किया जा सकता है। बतौर आन रिकार्ड अधिकारी ने हमारी न्यूज चैनल से बातचीत करने से साफ इंकार किया है।






