अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ‘हमारी ताकत-हमारा परिवार’ विषय पर ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन।

रिपोर्टर – राजेंद्र अग्रवाल, हिसार, हरियाणा, 27 जुलाई :- अणुव्रत समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के अंतर्गत इस वर्ष भी विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 के इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘हमारी ताकत-हमारा परिवार’ रखा गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में पारिवारिक मूल्यों, नैतिक संस्कारों तथा रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत गीत से हुआ। इसी क्रम में नेशनल हाई स्कूल, टिब्बा दानाशेर में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं प्रभावशाली कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने परिवार के महत्व, संस्कारों तथा सामाजिक मूल्यों को अपनी चित्रकला और भाषणों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अणुव्रत समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अणुव्रत समिति का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों, अनुशासन, पारिवारिक भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास करती हैं। उन्होंने बताया कि यह गतिविधि अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में आचार्य श्री महाश्रमण की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री यशोधरा जी एवं शासनश्री साध्वीश्री परशमरती जी के पावन आशीर्वाद से आयोजित की गई। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए बताया गया कि ड्राइंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में माही एवं दिव्या ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग में मानसी प्रथम रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों की प्रतिभा की सभी ने सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के अलावा मंत्री दर्शन लाल शर्मा, डॉ. सतेंद्र यादव, इन्द्रेश पांडे, सुनील मित्तल, जयभगवान लाडवाल, सुरेश कुमार, विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार शर्मा, शिक्षिकाएं कमलेश, सीया, चेतना, प्रवीन तथा विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य एवं समिति के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- जोधपुर के ऐतिहासिक घंटाघर क्षेत्र में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा के उपरांत उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब…

    Read more

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    रिपोर्टर – आर्यन ठाकुर, अहमदाबाद, 7 सितंबर :- शहर में ऑटो रिक्शा चालकों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया। ऑटो चालकों का कहना है कि…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|