डॉ इंदु बंसल जैन की अध्यक्षता में हिसार जिला इकाई का हुआ गठन।

रिपोर्टर – राजेंद्र अग्रवाल, हिसार, हरियाणा, 27 जुलाई :- श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की अहम बैठक स्थानीय पृथ्वी राज चौहान चौक दिल्ली फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चांद सितारा होटल हिसार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने की। बैठक खास तौर पर संघ के विस्तार हेतु की गई थी। अब तक श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के कई जिलों में कार्यकारियों का गठन कर चुका है साथ ही सभी जिलों में श्रमजीव पत्रकार संघ पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ रहा है। कार्यक्रम के आरंभ में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इंदु बंसल जैन का बुके पगड़ी व अंग वस्त्र देकर हिसार के तमाम पत्रकारों की तरफ से के स्वागत किया। इस कार्यक्रम में जिला हिसार के डिजिटल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया से संबंधित सभी पत्रकारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में हिसार जिला अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ पत्रकार एस के गौड़ के नाम का हिसार जिले के पत्रकारों की अनुशंसा पर व संघ के महासचिव नवीन बंसल ने रखा और अनुमोदन प्रदेशाध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने किया जिसका जिला भर से पधारे तमाम पत्रकारों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और अपना समर्थन दिया। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार हिसार जिले की शेष कार्यकारिणी की जिम्मेदारी नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष एस के गौड़ को दी गई । कार्यक्रम में संघ द्वारा हिसार जिले के पत्रकार हरीश गांधी, अशोक गुप्ता मोनालिसा, राजेंद्र अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया। इस अवसर पर प्रेम सिंह चहल , शीशपाल वर्मा ,प्रतिभा शर्मा ,देव शर्मा, सौम्या माथुर,सोनिया नैन ,दीपक कालड़ा, विनोद गांधी,हरीश गांधी,अमित गांधी, घनश्याम जिंदल हांसी,अजय शर्मा,नरेश बंसल,सचिन कुमार ,हरियाणा की आवाज से गुरु आत्माराम विश्नोई, मैनपाल शर्मा व संजय कुमार के साथ-साथ अनेकों पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एस के गौड़ ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया और जो श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा नई जिम्मेदारी दी गई है उसे निष्ठा पूरक निभाने का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    ग्रामीण अस्पताल, अनसिंग की रोगी कल्याण समिति के नियामक मंडल में सदस्य के रूप में यश चव्हाण की नियुक्ति

    रिपोटर – कामेश अग्रवाल, वाशिम :- ग्रामीण अस्पताल, अनसिंग की रोगी कल्याण समिति के नियामक मंडल में सामाजिक कार्यकर्ता यश सतीश चव्हाण की सदस्य के रूप में नियुक्ति की गई…

    Read more

    लायंस क्लब ऑफ कटक ने 2026–27 के लिए नई टीम का गठन किया।

    रिपोर्टर – उमेश, कटक, 26 जुलाई :- लायंस क्लब ऑफ कटक का 53वाँ पदस्थापन समारोह रविवार शाम होटल प्रमोद में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह के पदस्थापन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीण अस्पताल, अनसिंग की रोगी कल्याण समिति के नियामक मंडल में सदस्य के रूप में यश चव्हाण की नियुक्ति

    लायंस क्लब ऑफ कटक ने 2026–27 के लिए नई टीम का गठन किया।

    लायंस क्लब ऑफ कटक ने 2026–27 के लिए नई टीम का गठन किया।

    डॉ इंदु बंसल जैन की अध्यक्षता में हिसार जिला इकाई का हुआ गठन।

    डॉ इंदु बंसल जैन की अध्यक्षता में हिसार जिला इकाई का हुआ गठन।

    अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ‘हमारी ताकत-हमारा परिवार’ विषय पर ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन।

    अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ‘हमारी ताकत-हमारा परिवार’ विषय पर ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन।

    चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 10 सेक्टर स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में रविवार को शिलान्यास एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

    चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 10 सेक्टर स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में रविवार को शिलान्यास एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

    दर्यापुर में अवैध देशी-विदेशी शराब का बड़ा जखीरा जब्त, अमरावती ग्रामीण एलसीबी की कार्रवाई।

    दर्यापुर में अवैध देशी-विदेशी शराब का बड़ा जखीरा जब्त, अमरावती ग्रामीण एलसीबी की कार्रवाई।