रिपोर्टर:- सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर:- विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।कलश यात्रा के उपरांत मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ महादेव सहित संपूर्ण शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में भगवान शिव एवं माता पार्वती के साथ नंदी महाराज, भगवान गणेश तथा विशेष रूप से भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। आयोजकों के अनुसार जोधपुर में यह अपनी तरह का पहला मंदिर है, जहां अशोक सुंदरी का विग्रह स्थापित किया गया है।





