दर्यापुर में अवैध देशी-विदेशी शराब का बड़ा जखीरा जब्त, अमरावती ग्रामीण एलसीबी की कार्रवाई।

रिपोर्टर – रूपाली हटवार, अमरावती, महाराष्ट्र :- दर्यापुर अमरावती ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने दर्यापुर क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी और विदेशी शराब का जखीरा जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के आदेश पर की गई है।गुप्त सूचना पर गोदाम में छापापुलिस को गोपनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बनोसा निवासी प्रणय बिहाडे अपने घर के पीछे बने गोदाम में बिना परमिशन अवैध रूप से देशी और विदेशी शराब बेचने के लिए छिपाकर रखा है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने दर्यापुर-अंजनगांव सुर्जी उपविभाग में गश्त के दौरान उक्त गोदाम पर प्रोहिबिशन रेड (छापेमारी) की।लाखों का माल और 27 पेटियां जब्तछापेमारी के दौरान पुलिस ने गोदाम से कुल 27 पेटियां शराब बरामद की, जिसकी कुल कीमत 1,60,435 रुपये आंकी गई है। देशी शराब: खाकी रंग के बॉक्स में कुल 17 पेटियां (कीमत ₹67,840/-)विदेशी शराब: खाकी रंग के बॉक्स में कुल 10 पेटियां (कीमत ₹92,595/-)चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जइस मामले में पुलिस ने आरोपियों और जब्त माल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दर्यापुर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। मामले में नामजद आरोपी प्रणय सुरेशराव बिहाडे (उम्र 47 वर्ष, निवासी- गांधी नगर बनोसा, दर्यापुर) संतोष ओमप्रकाश बरडे (उम्र 44 वर्ष, निवासी- बाभली, दर्यापुर) आकाश संजय कपिले (उम्र 29 वर्ष, निवासी- गांधी नगर बनोसा, दर्यापुर) नितीन बिहाडे (निवासी- दर्यापुर, फिलहाल फरार) यह सफल कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्री दत्ता तोटेवाड के मार्गदर्शन और स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्री अशोक लांडे के नेतृत्व में की गई। इस टीम में पीएसआई सतीश झाल्टे, एएसआई आकाश शिवणकर, पुलिस हवलदार चेतन दुबे, दिनेश कनोजिया, सचिन गायधने, प्रशांत वैद्य और चालक हर्षद घुसे शामिल थे।

  • Related Posts

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- जोधपुर के ऐतिहासिक घंटाघर क्षेत्र में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा के उपरांत उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब…

    Read more

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    रिपोर्टर – आर्यन ठाकुर, अहमदाबाद, 7 सितंबर :- शहर में ऑटो रिक्शा चालकों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया। ऑटो चालकों का कहना है कि…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|