रिपोर्टर – अनुज कुमार, बिंदकी/फतेहपुर :- बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ब्लॉक मुख्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गयाजानकारी के अनुसार, मृतक नरेंद्र पुत्र स्वर्गीय राम सजीवन, निवासी शुक्लन गली, खजुहा कस्बा, रविवार सुबह किसी कार्य से निकले थे। इसी दौरान ब्लॉक मुख्यालय के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान नरेंद्र के रूप में की। बताया जा रहा है कि नरेंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अक्सर घर से बाहर घूमते रहते थे।घटना की सूचना मिलते ही बिंदकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





