बिंदकी पुलिस का ‘ऑपरेशन लूटकांड’ सफल: 17 दिन बाद खुला शराब ठेका लूट का राज, 3 शातिर गिरफ्तार, 990 पव्वे शराब और 62 बीयर कैन बरामद। 

रिपोर्टर – अनुज कुमार, बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश :- थाना बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बहुचर्चित देशी शराब ठेका लूटकांड का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर 990 अदद देशी शराब के पव्वे (22 पेटी), 62 अदद किंगफिशर बीयर के कैन तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP71BK8926) बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में थाना बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल एवं एसओजी टीम ने साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को कार्रवाई करते हुए घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार, 8/9 जुलाई 2026 की रात थाना बिंदकी क्षेत्र के नरैया-अरईपुर खेड़ा स्थित देशी शराब ठेके पर बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर ठेके की दीवार तोड़ दी और वहां से भारी मात्रा में देशी शराब तथा बीयर लूटकर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में थाना बिंदकी में मुकदमा अपराध संख्या 234/2026 धारा 309(2), 309(4), 331(6), 127(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्तों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों सूरज सोनकर एवं सुंदर सोनकर के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया था। लूटी गई शराब और बीयर को पहले खेतों में छिपाया गया, बाद में आपस में बांटकर बिक्री के उद्देश्य से शिवजीत के घर के बाहर बने टीनशेड में रख दिया गया था। आरोपी निजी मोटरसाइकिल से शराब और बीयर की बिक्री भी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शेष लूटा गया माल भी बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएसएवं धारा 60 आबकारी अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दिलीप कुमार पासवान पुत्र नरेंद्र कुमार पासवान, निवासी चकमाधवपुर, थाना बिंदकी, जनपद फतेहपुर , प्रेम सोनकर पुत्र फूलचंद्र सोनकर, निवासी ननकापुर, थाना बिंदकी, जनपद फतेहपुर एवम शिवजीत पुत्र स्वर्गीय अजय सिंह, निवासी खूंटा झाल, थाना जाफरगंज, जनपद फतेहपुर रहे। बरामद किए गए समान में 990 अदद देशी शराब के पव्वे (22 पेटी), 62 अदद किंगफिशर बीयर के कैन घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP71BK8926) रहे। वही खुलासा करने वाली टीम में और सफल कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक थाना बिंदकी शैलेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयलाल सिंह, उपनिरीक्षक नीरज कुमार मौर्या, कांस्टेबल रामकुमार, कांस्टेबल नरेंद्र प्रताप बुन्देला, महिला कांस्टेबल दीपिका, कांस्टेबल प्रांजल यादव, कांस्टेबल ब्रजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल सुनील कुमार सिंह तथा एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण यादव एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने खुलासे में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

  • Related Posts

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- जोधपुर के ऐतिहासिक घंटाघर क्षेत्र में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा के उपरांत उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब…

    Read more

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    रिपोर्टर – आर्यन ठाकुर, अहमदाबाद, 7 सितंबर :- शहर में ऑटो रिक्शा चालकों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया। ऑटो चालकों का कहना है कि…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|