लालगंज तहसील में जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 16 अगस्त से शुरू होगा जनगणना अभियान।

रिपोर्टर – शैलेश, लालगंज, रायबरेली :- आगामी जनगणना अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को लालगंज तहसील परिसर में जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्रा ने की। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, तहसील स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कर्मियों को प्रपत्र भरने की सही प्रक्रिया, डिजिटल प्रणाली, आंकड़ों के संकलन की विधि तथा जनगणना से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार का सही एवं तथ्यात्मक विवरण दर्ज करना कर्मचारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण शासकीय कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि जनगणना के आंकड़े पूरी तरह सटीक और विश्वसनीय हों। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जनगणना कर्मियों ने अपने कार्य से संबंधित विभिन्न शंकाएं और व्यावहारिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और फील्ड में आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीके भी बताए। अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने बताया कि रायबरेली जनपद की सभी तहसीलों में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। लालगंज में आयोजित यह अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम था। उन्होंने बताया कि जनगणना अभियान 16 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में प्रशिक्षित टीमें घर-घर जाकर निर्धारित प्रारूप के अनुसार जनगणना का कार्य करेंगी। प्रशासन ने सभी जनगणना कर्मियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की है, ताकि जनपद में जनगणना अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

  • Related Posts

    रायबरेली में तिलक भवन के बाहर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुतला दहन को लेकर हंगामा। 

    रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :-  शहर के कांग्रेस जिला मुख्यालय तिलक भवन के बाहर शुक्रवार दोपहर राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।…

    Read more

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में बड़े कचरा उत्पादकों के लिए मार्गदर्शन बैठक 2 अगस्त को आयोजित होगी।

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर) , महाराष्ट्र :- वसई-विरार शहर महानगरपालिका के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग द्वारा महानगरपालिका क्षेत्र के बड़े कचरा उत्पादकों (Bulk Waste Generators) के लिए आयोजित मार्गदर्शन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लालगंज तहसील में जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 16 अगस्त से शुरू होगा जनगणना अभियान।

    लालगंज तहसील में जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 16 अगस्त से शुरू होगा जनगणना अभियान।

    रायबरेली में तिलक भवन के बाहर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुतला दहन को लेकर हंगामा। 

    रायबरेली में तिलक भवन के बाहर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुतला दहन को लेकर हंगामा। 

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में बड़े कचरा उत्पादकों के लिए मार्गदर्शन बैठक 2 अगस्त को आयोजित होगी।

    रायबरेली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 320 किलो लहन नष्ट, चार मुकदमे दर्ज।

    रायबरेली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 48 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 320 किलो लहन नष्ट, चार मुकदमे दर्ज।

    कांवड़ यात्रा व चेहलुम को लेकर धनघटा थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित।

    कांवड़ यात्रा व चेहलुम को लेकर धनघटा थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित।

    गौ सम्मान आह्वान – एक सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय दायित्व