अग्रवाल समाज अशोकनगर शाखा द्वारा 50 जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क इंडक्शन स्टोव वितरण।

रिपोर्टर:- संजीव कुमार अग्रवाल, दिनांक: 05-05-2026 :- अग्रवाल समाज अशोकनगर शाखा के माननीय अध्यक्ष श्री संजीव कुमार अग्रवाल के परिवार श्री राम सत्यनारायण कानोडिया (तेज़ाबवाले) द्वारा प्रदत्त निःशुल्क इंडक्शन स्टोव वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मानद सचिव श्री सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि समाज सेवा के अंतर्गत यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। कार्यक्रम दिनांक 7 मई 2026, गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे, अग्रवाल समाज मीटिंग हॉल, 10वीं मंजिल, राघव रत्न टावर्स, हैदराबाद में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राहुल हेगड़े (IPS), DCP ट्रैफिक, हैदराबाद को ससम्मान आमंत्रित किया गया अवसर पर श्रीमती पूजा गुप्ता (संस्थापिका एवं केंद्रीय समिति सदस्य), श्री संजीव कुमार अग्रवाल (अध्यक्ष, अशोकनगर शाखा) एवं युवा प्रतिनिधि श्री युग अग्रवाल उपस्थित रहें। शाखा अध्यक्ष श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि 22 अप्रैल की विज्ञप्ति के बाद प्राप्त आवेदनों की जांच कर 50 सर्वाधिक जरूरतमंद अग्रबंधु परिवारों का चयन किया गया है। सभी चयनित लाभार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों को आधुनिक एवं सुरक्षित कुकिंग सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। अग्रवाल समाज अशोकनगर शाखा सदैव समाज हित के कार्यों में अग्रणी रहे श्री राम सत्यनारायण कानोडिया परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त करती है। यह सेवा कार्य महाराजा अग्रसेन जी के “एक ईंट-एक रुपया” सिद्धांत से प्रेरित है एवं पूर्णतः व्यक्तिगत सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान चयनित लाभार्थियों को इंडक्शन स्टोव वितरित किए जाएंगे। शाखा के पदाधिकारियों ने समस्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के गणमान्य बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    रिपोर्टर – आर्यन ठाकुर, अहमदाबाद, 7 सितंबर :- शहर में ऑटो रिक्शा चालकों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया। ऑटो चालकों का कहना है कि…

    Read more

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    रिपोर्टर:- नजीर मुलाणी, सिटी : ठाणे,  महाराष्ट्र:- सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे में आयोजित राज्यस्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन में राज्य और देश की राजनीति पर तीखा हमला बोलते…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।