रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- जिले के खीरो थाना क्षेत्र के निहस्था हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बारात लालगंज क्षेत्र के खजूर गांव से निहस्था गांव जा रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में त्रिलोकी यादव नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…
Read more






