कुशहा में सबमर्सिबल बोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान !

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, उत्तर प्रदेश :- बीघापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कुंदनपुर के मजरा कुशहा में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की यह घटना कुंदनपुर (मजरा हिंदू नगर) निवासी बबलू त्रिवेदी के सबमर्सिबल बोर पर स्थित कोठरी में हुई, जो देखते ही देखते धू-धू कर जल उठी। आग इतनी विकराल थी कि कोठरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पानी की सप्लाई के लिए लगी प्लास्टिक पाइपें भी पिघलकर नष्ट हो गईं। आग की लपटों ने आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान पास ही स्थित शिवचरण लोधी की झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गई, जिससे उनकी चारपाई समेत घर का अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद बिजली विभाग की लापरवाही भी सामने आई। ग्रामीणों का आरोप है कि सबमर्सिबल बोर के पास से हाईटेंशन बिजली के ढीले तार गुजर रहे थे, जिनसे निकलने वाली चिंगारी को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिहार पावर हाउस में लिखित व मौखिक शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल तनवीर अहमद मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए सरकारी नियमों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ढीले तारों को ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

  • Related Posts

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    रिपोर्टर – रणजीत सिंह, लखनऊ, उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश की चर्चित और तेजतर्रार आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की आईएएस…

    Read more

    रायबरेली में मिलावटी मिठाई पर बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट।

    रिपोर्टर – शैलेश, उत्तर प्रदेश, रायबरेली :- सरैनी क्षेत्र के भोजपुर कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य सामग्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा