रिपोर्टर: दीपक राज, भाखड़ा बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 75,000 क्यूसेक से बढ़ाकर 80,000 से 85,000 क्यूसेक की जा रही है, जिसके लिए नंगल और श्री आनंदपुर साहिब के कुछ गांवों को अपने घर खाली करके ऊंचे स्थानों या राहत शिविरों में जाने के निर्देश दिए गए हैं।







