रिपोर्टर:- संजय पुरी, जिला ——-पठानकोट:- ब्लड सेवा पठानकोट द्वारा एक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन आज रविवार 06 सितंबर 2026 को सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में में किया गया । इस ब्लड डोनेशन कैम्प में 78 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया ! इस ब्लड डोनेशन कैंप में कई युवाओं ने अपना ब्लड पहली बार डोनेट किया डोनेट किया! इनमे महिला डोनर्स भी शामिल थी ! ब्लड सेवा पठानकोट परिवार की सभी युवाओं से अपील है कि वह भी उनकी टीम का हिस्सा बने ! टीम द्वारा ब्लड डोनेशंस कैंप के इलावा रोजाना भी सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में मरीजों को ब्लड उपलब्ध करवाया जाता है ! ब्लड सेवा पठानकोट की टीम से विक्की रेहान ने बताया की एक स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा और वजन 50kg से ज्यादा है वह ब्लड डोनेट कर सकता है। आपके द्वारा किया हुआ एक ब्लड डोनेट 3 जिंदगियां बचा सकता है। आइए इस पुण्य के काम मे हमारा सहयोग दे! ब्लड बैंक सिविल हॉस्पिटल पठानकोट द्वारा सभी डोनर्स को सर्टिफकेट दे कर सन्मानित किया गया और ब्लड सेवा पठानकोट की पूरी टीम का भी धन्यवाद किया गया ! ब्लड सेवा पठानकोट की टीम द्वारा ब्लड बैंक पठानकोट की टीम को स्मृति चिन्ह दे कर सन्मानित किया गया ! इस मोके पर विक्की रेहान, बलविंदर सिंह लाडी, मनकीरत सिंह, दिलशेर सिंह, हरमनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, शिवम् पठानिआ, चेतन, मनदीप, धीरज वर्मा, राकेश सूरी, संजू पूरी,नितिन महाजन, शुभम महाजन, सनन वर्मा, अश्वनी महाजन, सुरिंदर गांधी, दिवांश, गौरव, अनुज गुप्ता, अमित डोगरा, मोंटी, शाम लाल, लकी, दिविक महाजन, मनोज रेहान, नितिन, श्रीकांत, हैरी महाजन, सुनील, डॉ पूजा महाजन, राहुल भट्टी, विशाल काटल, इंदरजीत अरोरा, तरुण कुमार दीपक कुमार, गगनदीप, डिंपल, अमरजीत सिंह, पवन, नितिन, हरजोत, रोहित, कृष, गौरव, हर्ष चलोत्रा और ब्लड बैंक पठानकोट की टीम से डॉ माधवी अत्तरी, संजीव, शम्मी,जसकरन सिंह, अक्षय आदि मौजूद थे।





