अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पृथ्वीराज नगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पंवार ने बताया की पृथ्वीराज नगर निवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ​उत्सव की शुरुआत बाल गोपालों द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम से हुई, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इसके पश्चात पृथ्वीराज नगर महिला भजन मंडली द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों की अमृतवर्षा पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। मध्यरात्रि 12:00 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की महाआरती उतारी गई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। ​कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमन पंवार, शोभा चौहान, शशि पंवार, सरोज सिसोदिया, धार्मिक मंत्री उषा दवे, शारदा बुनकर, मुक्ता बोहरा, इंदु बाला, राजेश कंवर चौहान, ललिता चौहान, एडवोकेट रंजना ओझा, उमा पंवार, खुशबू वैष्णव, मधु सांखला, यशोदा ओझा, मनीषा पालीवाल, खुशबू पंवार खत्री, आरती अय्यर, संगीता अय्यर, मालविका, सुनीता बचलस, और सुनीता दवे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। ​संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संयोजन श्रीमती सुमन पंवार, शारदा बुनकर, मुक्ता बोहरा तथा पृथ्वीराज नगर महिला अध्यक्ष सुजाता शर्मा द्वारा किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    रिपोर्टर – ऋषिकेश मोहन, पुणे, 1 सितंबर 2026, सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़, वीएसएम ने मंगलवार को सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे के निदेशक एवं कमांडेंट का पदभार ग्रहण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा