एक न्यायाधीश द्वारा वकीलों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के चलते जिला बार संघ लुधियाना कार्यकारिणी ने उक्त न्यायाधीश की अदालत का बहिष्कार किए जाने का फ़ैसला लिया है।

रिपोर्टर: दीपक राज, लुधियाना, एक न्यायाधीश द्वारा वकीलों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के चलते जिला बार संघ लुधियाना कार्यकारिणी ने उक्त न्यायाधीश की अदालत का बहिष्कार किए जाने का फ़ैसला लिया है। आज कार्यकारिणी की प्रधान विपन सग्गड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार लुधियाना में प्रैक्टिस कर रहे सभी वकील एकजुट होकर एडिशनल सेशन जज अमरिंदर सिंह शेरगिल की अदालत का बायकोर्ट करेंगे। जिला बार संघ के सैकड़ों वकीलों ने गुरुवार को जिला व सेशन जज हरप्रीत कौर रंधावा से मुलाकात की। सभी वकीलों की ओर से एडिशनल सेशन जज अमरिंदर सिंह शेरगिल की विरुद्ध एक शिकायत दी गई। शिकायत में वकीलों की ओर से कहा गया कि उक्त न्यायाधीश जानबूझकर वकीलों से दुर्व्यवहार करते हैं और अभियोजन का पक्ष लेते हैं। जिला बार संघ के प्रधान विपिन सगर सचिव हिमांशु बलिया की ओर से एक आपातकालीन मीटिंग बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि एडिशनल सेशन जज़ अमरिंदर सिंह शेरगिल की अदालत का बहिष्कार किया जाएगा। बार संघ कार्यकारिणी की ओर से एक नोटिस जारी कर यह कहा गया कि उक्त न्यायाधीश की ओर से पहले भी बहुत से वकील और आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किया गया था और बार संघ कार्यालय में बहुत सी शिकायतें उक्त न्यायाधीश के विरुद्ध आ रही थी। बार और बेंच के संबंधों को शांतिपूर्ण और अच्छे तरीके से चलाए जाने के चलते कोई सख़्त कदम नहीं उठाया गया था। बार संघ कार्यकारिणी ने कहा कि अब न्यायाधीश का दुर्व्यवहार सहनशक्ति के पार चले गया है जिसके चलते अब उक्त न्यायाधीश की आधार का बहिष्कार किया जा रहा है। जिला बार संघ के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि किसी सेशन जज़ के कार्यकाल में इतनी हड़ताल है और अदालतों का बहिष्कार हुआ हो। बार संघ प्रधान ने कहा कि इस संबंधी माननीय इंस्पेक्टिंग जज को भी अवगत करवा दिया गया है, यदि न्यायाधीश के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती तो जिला बार संघ आगे की रणनीति तय करेगा। बार संघ के प्रधान ने कहा कि न्यायाधीशों की ओर से किसी प्रकार का दुर्व्यवहार वकील बर्दाश्त नहीं करेंगे।

  • Related Posts

    ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान द्वारा एक जिम्मेवारी और निभाई गई !

    रिपोर्टर – संजय पुरी, पठानकोट :- आज ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान ने अपने साथी धीरज वर्मा के साथ सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में एक इमरजेंसी डिलीवरी केस के…

    Read more

    पुलिस स्टेशन गेट हकीमा, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने 15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के संवेदनशील मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    रिपोर्टर – दीपक राज, अमृतसर :- 15-07-2026 को पुलिस स्टेशन गेट हकीमा में सेक्शन 103, 35 और 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा