ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए सुरक्षा, सुव्यवस्था, यातायात प्रबंधन और विदेशी मेहमानों सहित सभी आगंतुकों की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि आयोजन स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, शुद्ध पेयजल, भोजन, इंटरनेट और भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि UPITS-2026 उत्तर प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर, स्थानीय उत्पादों और औद्योगिक क्षमताओं को वैश्विक मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। इसके माध्यम से ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि ट्रेड शो में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस सहित छह भागीदार देशों की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही करीब 600 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी और बी2बी बैठकों को व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से आयोजित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयोजन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक और आर्थिक विविधता की व्यापक भागीदारी होनी चाहिए। अवध, बुंदेलखंड और ब्रज सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलाकारों, युवाओं, ODOP, MSME, हस्तशिल्प, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, टेक्सटाइल और पर्यटन सहित प्रमुख क्षेत्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को आयोजन से जुड़े सभी कार्यों की नियमित निगरानी करने और समय रहते व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने को कहा गया।

  • Related Posts

    समुद्र तटों की प्राकृतिक सुंदरता को खतरे में न डालें! मनसे का आक्रामक रुख; छठ पूजा के लिए महापौर ने जारी किए सख्त नियम|

    रिपोर्टर :-नजीर मुलाणी/सिटी- वसई (पालघर)/राज्य -महाराष्ट्र:- छठ पूजा विवाद पर निकला सकारात्मक समाधान; पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी धर्मों पर समान नियम लागू – जयेंद्र…

    Read more

    देव नगरी रामसीन- धरा पर रचा इतिहास श्री विश्वकर्मा वंश सुथार समाज का भव्य 100×120 फीट पीलर लेस सभा भवन समाज की समर्पित|

    संवाददाता:- रामलाल वी सुथार, भीनमाल, राजस्थान:-  रामसीन समस्त विश्वकर्मा वंश सुथार समाज, लूका परगना रामसीन श्श्री विश्वकर्मा वंश सुथार विकास संस्था की ओर से श्री विश्वकर्मा मंदिर स्थल, रामसीन में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समुद्र तटों की प्राकृतिक सुंदरता को खतरे में न डालें! मनसे का आक्रामक रुख; छठ पूजा के लिए महापौर ने जारी किए सख्त नियम|

    समुद्र तटों की प्राकृतिक सुंदरता को खतरे में न डालें! मनसे का आक्रामक रुख; छठ पूजा के लिए महापौर ने जारी किए सख्त नियम|

    देव नगरी रामसीन- धरा पर रचा इतिहास श्री विश्वकर्मा वंश सुथार समाज का भव्य 100×120 फीट पीलर लेस सभा भवन समाज की समर्पित|

    देव नगरी रामसीन- धरा पर रचा इतिहास श्री विश्वकर्मा वंश सुथार समाज का भव्य 100×120 फीट पीलर लेस सभा भवन समाज की समर्पित|

    मुड़तरा टोल प्लाजा के पास दो कारों में भिड़ंत, वाहन चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा|

    मुड़तरा टोल प्लाजा के पास दो कारों में भिड़ंत, वाहन चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा|

    अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त; 18 घंटे में इसी मार्ग पर दूसरा बड़ा हादसा|

    अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त; 18 घंटे में इसी मार्ग पर दूसरा बड़ा हादसा|

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    पानी की हर बूंद है अनमोल! संभावित जल संकट से पहले ही महापौर की नागरिकों से पानी बचाने की अपील!