अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव महोत्सव|

रिपोर्टर:- सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान:- पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क में अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आज, 13 अक्टूबर 2026 को पाटोत्सव महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।
पृथ्वीराज नगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पंवार एवं महिला अध्यक्ष सुजाता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला सुबह 7:00 बजे विधिवत हवन-पूजन के साथ शुरू हुई। पंडित अश्वनी कुमार दवे के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया तथा सायंकालीन वेला में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।
​महाआरती के उपरांत विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें 147 श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से प्रसादी ग्रहण की। ​इस पूरे धार्मिक एवं पाटोत्सव कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं व्यवस्था प्रबंधन समिति के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिनमें शामिल हैं, ​सचिव: महेश शर्मा, धार्मिक मंत्री: अनिल कांत दवे, ​कोषाध्यक्ष: निर्मल कुमार बचलस, उपाध्यक्ष: मांगीलाल मोहल ​समिति सदस्य: सुमन पंवार, प्रताप सिंह गौड़, राजीव भार्गव एवं श्री कुलश्रेष्ठ जी
कार्यक्रम के अंत में मंदिर जन सेवा समिति द्वारा पाटोत्सव महोत्सव में पधारे सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव महोत्सव|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव महोत्सव|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।