संवाददाता:- रामलाल वी. सुथार, भीनमाल, राजस्थान:- रामसीन मुड़तरा-सिली टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दो कारों में भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार पाली जिले के बाली गांव का सुथार परिवार कुलदेवी खीमज माता के दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रामसीन की ओर से तेज गति में आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर उनकी कार से टकरा गई। दूसरी कार के चालक ने इमरजेंसी हैंडब्रेक लगाकर वाहन को साइड में किया, जबकि स्कॉर्पियो नाले के डिवाइडर से जा टकराई। दोनों चालकों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा स्थानीय वाहन चालकों ने इस मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से गति नियंत्रण के उपाय करने तथा वाहन चालकों से धीमी गति और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की





