अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त; 18 घंटे में इसी मार्ग पर दूसरा बड़ा हादसा|

संवाददाता:- रामलाल वी. सुथार, भीनमाल, राजस्थान:- रामसीन-भीनमाल मार्ग पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम करीब 3 बजे दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार भीनमाल की ओर से रामसीन आ रही थी, तभी सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि रामसीन की ओर जा रही कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक और पीछे बैठी एक महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए रामसीन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही रामसीन पुलिस थाना एवं प्रशासन टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू की वाहन चालकों के अनुसार, इसी सड़क मार्ग पर करीब 18 घंटे के भीतर यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए आसपास के लोगों एवं वाहन चालकों ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि इस सड़क पर वाहन धीमी गति से चलाएं, सामने से आने वाले वाहनों का ध्यान रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

  • Related Posts

    मुड़तरा टोल प्लाजा के पास दो कारों में भिड़ंत, वाहन चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा|

    संवाददाता:- रामलाल वी. सुथार, भीनमाल, राजस्थान:- रामसीन मुड़तरा-सिली टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दो कारों में भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार पाली जिले के बाली…

    Read more

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    रिपोर्टर- नजीर मुलाणी, सिटी -दिल्ली:-  कांग्रेस के आंदोलन में शामिल होने के लिए वसई से पदाधिकारियों का दिल्ली आगमन; प्रीति केसरी, नंदा ताई म्हात्रे और कुलदीप वर्तक की विशेष उपस्थिति!…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुड़तरा टोल प्लाजा के पास दो कारों में भिड़ंत, वाहन चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा|

    मुड़तरा टोल प्लाजा के पास दो कारों में भिड़ंत, वाहन चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा|

    अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त; 18 घंटे में इसी मार्ग पर दूसरा बड़ा हादसा|

    अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त; 18 घंटे में इसी मार्ग पर दूसरा बड़ा हादसा|

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    पानी की हर बूंद है अनमोल! संभावित जल संकट से पहले ही महापौर की नागरिकों से पानी बचाने की अपील!

    ‘पके पत्तों’ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी पहल; महिला खिलाड़ियों की सुविधाओं का सवाल सुलझा, संतोष वळवईकर और उनकी टीम की हर तरफ सराहना|

    ‘पके पत्तों’ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी पहल; महिला खिलाड़ियों की सुविधाओं का सवाल सुलझा, संतोष वळवईकर और उनकी टीम की हर तरफ सराहना|

    561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|

    561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|