राज शाला संबल योजना को साल में एक बार किए जाने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का हार्दिक आभार।

रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- राज शाला संबल योजना के तहत होने वाली जांच को प्रति माह के स्थान पर वर्ष में एक बार किए जाने तथा सत्र 2027-28 से इसे आरटीई पुनर्भरण की जांच के साथ ही किए जाने के निर्णय पर स्कूल संचालकों में खुशी और राहत की भावना है। इस निर्णय के लिए स्कूल प्रबंधक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेन्द्र गौड़ ने शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय में शिवप्रकाश जी सोनी एवं शिवकुमार जी सोनी का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। जोगेन्द्र गौड़ ने कहा कि राज शाला संबल की बार-बार जांच करवाने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। जांच के दौरान विद्यालय का समय, स्टाफ एवं संसाधन इसमें लगते थे, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता था। अब वर्ष में एक बार जांच होने तथा इसे आरटीई पुनर्भरण की जांच के साथ किए जाने से प्रदेश के हजारों गैर सरकारी विद्यालयों को राहत मिलेगी और शिक्षण कार्य भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के लिए उन सभी स्कूल संचालकों एवं विभिन्न संगठनों का भी हार्दिक आभार है, जिन्होंने राज शाला संबल योजना के बार-बार होने वाले निरीक्षण का अपने-अपने स्तर पर पुरजोर विरोध किया, ज्ञापन दिए और सरकार तक अपनी बात पहुंचाई। सभी के सामूहिक प्रयासों से सरकार ने इस विषय पर गंभीरता से विचार किया और व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक बनाया। इस अवसर पर स्वयंसेवी संस्था के संरक्षक आनंद सिंह जी सांखला, नरेश जी मिश्रा, गजेन्द्र सिंह जी टाक, रामदयाल जी डूडी, ओमप्रकाश जी सियाग, ओमप्रकाश जी ओसूं, यशवंत सिंह जी यादव, अनिल शर्मा सांगरिया, अनिल जी शर्मा सांगरिया, प्रफुल्ल टाक, बाबूलाल चौधरी दीपक चौधरी, दिलीप लिंबा, धर्मचंद सिसोदिया, धर्मेंद्र कछवाह, सुरेंद्र मेवाड़ा,सम्पत सुथार, चेनाराम लेखावत,कमल किशोर गहलोत, रामनिवास पटेल, विनोद गौड़ सहित अनेक स्कूल संचालकों ने खुशी व्यक्त की। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सरकार के इस निर्णय को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक एवं अच्छा बदलाव बताया। स्कूल संचालकों ने कहा कि इससे विद्यालयों में अनावश्यक प्रशासनिक कार्य का बोझ कम होगा और शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन अपना अधिक समय विद्यार्थियों की शिक्षा एवं शैक्षणिक गतिविधियों को दे सकेंगे। जोगेन्द्र गौड़ ने कहा कि यह निर्णय स्कूल संचालकों के साथ-साथ विद्यार्थियों के हित में भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी, शिवप्रकाश जी सोनी, शिवकुमार जी सोनी सहित सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, संगठनों एवं स्कूल संचालकों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।