मुख्यमंत्री योगी के रायबरेली दौरे की तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- रायबरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 अगस्त को प्रस्तावित रायबरेली दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा गया। डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी ली। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात संचालन और वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग स्थल तथा सुरक्षा जांच से संबंधित व्यवस्थाओं को भी देखा गया। निरीक्षण के दौरान जहां भी व्यवस्थाओं में कमी या सुधार की आवश्यकता सामने आई, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी होनी चाहिए। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की टीमें मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।