पत्रकार सुरक्षा कानून व पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा को मिली बड़ी जीत : डॉ इंदु बंसल जैन

रिपोर्टर – राजेंदर अग्गरवाल , हिसार, हरियाणा :- हरियाणा के साथ – साथ देशभर के श्रमजीवी पत्रकारों के हितों व लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हरियाणा के पत्रकारों की ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उक्त विषय पर बताते हुए संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों की लंबित मांगों का लेकर पिछले लम्बे समय से संघर्षरत है जिस के लिए संघ ने हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मांग पत्र सौंपे,प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान चला कर सैकड़ों पोस्टकार्ड भेजे इतना ही नहीं श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर हरियाणा के इतिहास का पहला व विशाल महाधरना 22 मार्च 2026 को दिल्ली जंतर मंतर पर दिया।,डॉ बंसल ने बताया कि इन सभी धरने प्रदर्शन मांग पत्र सौंपने के बावजूद पत्रकारों की लंबित मांगों बारे कोई ख़ास उपलब्धि हाथ नहीं लगी लेकिन कहते हैं बुंद – बुंद से सागर भरता है। संघ ने पत्रकारों की लंबित मांगों बारे अपने प्रयास जारी रखते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित सम्बन्धित मंत्रालयों में कानूनी तयसुधा समय के अंदर पत्राचार कर जवाब मांगा। जिस में संघ की ओर से गोहाना इकाई के कानूनी सलाहकार भूषण अग्रवाल ने डॉ बंसल के निर्देश पर पत्राचार कार्यवाही की ओर,जिस में संघ को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।,संघ द्वारा भेजे गए पत्रों को प्रधानमंत्री कार्यालय ने आवश्यक कार्यवाही व उचित निर्णय व सलाह हेतु भारतीय प्रेस काउंसिल के पास कार्यवाही हेतु भेजा। जिस में दिशानिर्देश देते हुए प्रेस कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया ने स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द एक प्रभावशाली पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये जिस से पत्रकारों की जन व मॉल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और वे स्वतन्त्र रूप से कार्य कर सके।,प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया ने सभी राज्य सरकारों को भी पत्रकारों की लंबित मांगों बारे जैसे पत्रकार पेंशन में बढ़ोतरी,निःशुल्क स्वस्थ बीमा योजना, निःशुल्क आवास व शिक्षा योजना,फ्री टोल टैक्स,फ्री रेलवे कन्सेशन, डिजिटल मीडिया को मान्यता व सुविधाएं व प्रेस पहचान पत्र के नियमों म सरलीकरण सभी मांगों पर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने बारे पत्र ज़ारी किया है। जिस की एक प्रतिलिपि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा को भी भेजी गई है।,डॉ बंसल ने इस उपलब्धि के लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा से जुड़े सभी पत्रकारों को हार्दिक बधाई दी व कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।