
रिपोर्टर:- सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- जोधपुर की 8 महिला योग साधिकाओं* ने पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में आयोजित सात दिवसीय मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण में प्रतिदिन योगाभ्यास, अध्यात्म, राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक विषयों पर गहन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में स्वामी रामदेव महाराज के सानिध्य, दीदी देवप्रिया एवं राज्य प्रभारी सरिता गुर्जर सह राज्य प्रभारी विजय लक्ष्मी के मार्गदर्शन में सुजाता शर्मा के नेतृत्व में जोधपुर से 8 महिलाओं ने भाग लिया। हेमलता टाक, लक्ष्मी , भावना,मनीषा संतोष, काजल , गीता देवी भाग ले कर ने प्रशिक्षण में योग, अध्यात्म की सेवा का संकल्प लिया।।






