डीएम ने सीवरेज कार्य में लापरवाही पर लगाई फटकार, सुरक्षा मानकों का पालन करने का दिया निर्देश।

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली जनपद में चल रहे निर्माण और सीवरेज कार्यों में लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) सरनीत कौर ब्रोका ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने आज सड़कों पर चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंपिंग स्टेशन और अन्य निर्माण स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान जलकल विभाग द्वारा सड़कों पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों और सीवरेज लाइन के काम की समीक्षा की गई।निरीक्षण में सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण आए दिन हो रहे यातायात व्यवधान और हादसों पर डीएम ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ‘सुरक्षा बोर्ड’ को असामाजिक तत्वों या राहगीरों द्वारा हटा दिया जा रहा है, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा बोर्ड को हटाना बेहद अनुचित है। जो भी व्यक्ति इन सुरक्षा बोर्डों को हटाएगा या क्षतिग्रस्त करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि काम पूरा होते ही संबंधित स्थल की प्रॉपर ड्रेसिंग और समतलीकरण (फाइनलिंग) किया जाए, ताकि राहगीरों को आवाजाही में परेशानी न हो और हादसे रुक सकें। साथ ही बाजार और व्यस्त इलाकों में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके पुख्ता इंतजाम करने को कहा। जिलाधिकारी ने सीवरेज और पंपिंग स्टेशन के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम के इस सख्त रुख के बाद निर्माण एजेंसियों और जलकल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

  • Related Posts

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, ​कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले और नाटकीय घटनाक्रमों के…

    Read more

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम से ठीक पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने जोड़ – तोड़ और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|