तिवसा में चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन फिलहाल स्थगित, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज को ‘भारतरत्न’ दिलाने के लिए बलवंत वानखड़े संसद में आवाज उठाएंगे।

रिपोर्टर – रुपाली हटवार, अमरावती, महाराष्ट्र :- सांसद बलवंत वानखड़े ने आने वाले समय में वंदनीय राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज को भारतरत्न पुरस्कार मिलने की मांग के लिए सक्रिय रूप से कोशिश करणे का वचन दिया है। उन्होंने कहा कि वे आने वाले अधिवेशन में इस संदर्भ में सवाल उठाएंगे और जब तक राष्ट्रसंतों को भारतरत्न पुरस्कार देने की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक यह लड़ाई लड़ते रहेंगे। इसके अलावा, देश के प्रधानमंत्री को किए जाने वाले पत्राचार में तिवसा में हुए इस आंदोलन का उल्लेख किया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में पुरस्कार के संदर्भ में मांग के लिए अनशनकारियों को केंद्र में चर्चा के लिए बुलाने का काम भी बलवंत वानखड़े करेंगे, ऐसा उन्होंने कहा। विधायक राजेश वानखड़े द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा जाएगा, जिसमें तिवसा के तहसील कार्यालय के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन का उल्लेख किया जाएगा। इसके साथ ही, राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के माध्यम से केंद्र सरकार को भी प्रस्ताव भेजा जाएगा और आने वाले शीतकालीन अधिवेशन में इस संबंध में सवाल उठाए जाएंगे, ऐसा आश्वासन दिया गया। सांसदों, विधायकों और प्रशासन के इस आश्वासन तथा उपस्थित गुरुदेव भक्तों की विनती का सम्मान करते हुए, आज 13 अगस्त को अनशनकारियों ने अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित करने की घोषणा की। इस अवसर पर सांसद बलवंत वानखड़े के हाथों अनशनकारियों ने शरबत पीकर अपने अनशन का समापन किया।

  • Related Posts

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, ​कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले और नाटकीय घटनाक्रमों के…

    Read more

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम से ठीक पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने जोड़ – तोड़ और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घंटाघर सभा के बाद भारी हंगामा; भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|