रिपोर्टर :-सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान:- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज महाराजा पार्क स्थित अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में जन सेवा समिति एवं पतंजलि के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य एवं भक्तिमय हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान प्रसिद्ध योग गुरु एवं पृथ्वीराज नगर महिला अध्यक्ष सुजाता शर्मा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पंवार के पावन सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पंडित श्री सोहनलाल जांगिड़ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न करवाया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए योग गुरु सुजाता शर्मा की शिष्याओं एवं उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा उनका माल्यार्पण कर एवं उपहार भेंट कर अभिनंदन किया गया व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति: हवन-पूजन में विशेष रूप से सुजाता शर्मा की शिष्या श्रीमती शारदा बुनकर, मुक्ता बोहरा, चेतना दीपेन, छोटू कंवर, दुर्गा, अमृता के साथ-साथ अनिल शर्मा, पवन कुमार शर्मा, निर्मल कुमार बचलस, विजेंद्र कुमार शर्मा, विक्रम भाटी, गोविंद एवं पृथ्वीराज नगर के सचिव महेश शर्मा सहित कई सदस्य एवं योग साधक उपस्थित रहे।





