रिपोर्टर – पवन झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल के अंधरामठ थाने के बेलदारी गांव में जबरन जमीन नहीं लिखने पर ब्रह्मचारी केशरी सहित दो अन्य ने जान से मारने की नीयत से खंती वगैरह से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। ईलाज के उपरांत थाने में लिखित आवेदन दिया था। मगर आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। मंगलवार को बिहार झारखंड ज़ुल्म से जंग राष्ट्रीय अखबार ने पीड़ित परिजन का मामले का जायजा लिया है। पीड़ित परिजन किसनी देवी, संजय केसरी ने अपनी बात न्यूज चैनल के संग साझा की। उन्होंने बातचीत में कहा कि इससे पहले लाठी डंडे से भी हमला किया गया। घटना में पीड़िता आवेदिका की सास शीला देवी को भी चोट लगी। शीला को जबरन घसीट कर लाठी डंडे से पिटाई की गई। इस दौरान कीमती आभूषण पीड़िता मंगलसूत्र,नाक का नथिया आरोपी ब्रम्हचारी केसरी छीन लिया। फुलपरास एसडीपीओ अमित कुमार के आदेश पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस आशय की पुष्टि अंधरामठ थानाध्यक्ष ने की है। पीड़िता ने एसडीपीओ, एसपी और डीएम से त्वरित हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।





