कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

रिपोर्टर – उमेश नौटियाल, पंचकूला, हरियाणा :- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए कालका रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इसी क्रम में देशभर के 75 आधुनिक रेलवे स्टेशनों को भी राष्ट्र को समर्पित किया गया। कालका रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सांसद कार्तिकेय शर्मा ने विशेष रूप से कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक, सुरक्षित और यात्री सुविधाओं से युक्त बन रही है। उन्होंने कहा कि कालका जैसे ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का आधुनिक स्वरूप क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधाओं को नई दिशा देगा। सांसद ने कहा कि हरियाणा के लिए यह गर्व का विषय है कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना की शुरुआत जींद से होने जा रही है। उनके अनुसार हाइड्रोजन तकनीक से संचालित ट्रेनें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगी। इससे वायु और ध्वनि प्रदूषण में कमी आएगी तथा भविष्य में स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का जो संकल्प लिया था, वह अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल होने जा रहा है, जहां हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन होगा। यह उपलब्धि देश की तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूत करेगी। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत से भली-भांति परिचित हैं। अपने संबोधन में उन्होंने जींद की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख कर प्रदेशवासियों का सम्मान बढ़ाया है। इससे हरियाणा के लोगों में सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में रेलवे स्टेशनों का तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है। कालका रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप भी इसी परिवर्तन की मिसाल है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    एक पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी समाज एवं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निरंतर निर्वहन करता है

    रिपोर्टर – राजेंदर अग्रवाल, हिसार, हरियाणा :- श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा आयोजित प्रदेशस्तरीय ‘नौवां पत्रकार सम्मान समारोह’ झज्जर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में हरियाणा…

    Read more

    अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2026 का आयोजन, लड़कियों ने मारी बाजी

    रिपोर्टर- राजेंदर अग्गरवाल, हिसार, हरियाणा  :- हिसार 21 अगस्त : अणुव्रत समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के अंतर्गत इस वर्ष भी विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा