रिपोर्टर :- पंकज माहेश्वरी, सिरसा, कालांवाली :- सिरसा के कालांवाली के युवा न्यायिक अधिकारी पंकज गर्ग का बुधवार को होशियारपुर में आकस्मिक निधन हो गया। पंकज गर्ग होशियारपुर (पंजाब) में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के पद पर कार्यरत थे। करीब 32 वर्षीय न्यायाधीश पंकज गर्ग अविवाहित थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरी कालांवाली मंडी में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं बार एसोसिएशन व कच्चा आड़ती ने अपना कार्य स्थगित कर मौन धारण कर दिवंगत न्यायाधीश की आत्मिक शांति होते उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।






