शिराला स्वास्थ्य केंद्र में अनियमितताओं के कारण नागरिक परेशान, वरिष्ठ अधिकारीयों से जांच करने की मांग।

रिपोर्टर- रूपाली हटवार, अमरावती, महाराष्ट्र :- शिराला (ता. जिला अमरावती) स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इस समय गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। यहाँ के ढुलमुल कामकाज के कारण मरीजों को बेवजह मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन की ओर से चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देने का नियम होने के बावजूद, यह केंद्र 24 घंटे शुरू नहीं रहने की चौंकाने वाली बात सामने आई है। स्थानीय नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं रहते हैं। इस वजह से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। मानसून का मौसम होने के कारण मौसमी बीमारियों का प्रमाण बढ़ गया है। ऐसी गंभीर स्थिति में भी अस्पताल तय समय पर नहीं खोला जाता है। परिणामस्वरूप, ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले आम नागरिकों को भारी मानसिक परेशानी सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल खुलने के बाद भी डॉक्टरों की मनमानी जारी ही रहती है। डॉक्टर कभी-कभार ही केंद्र में मौजूद रहते हैं और उसके बाद चाय-नाश्ते का बहाना बनाकर बाहर निकल जाते हैं।चाय-नाश्ते का बहाना बनाकर बाहर निकल जाने के कारण, मरीजों को आधा-अधूरा इलाज छोड़कर फिर से डॉक्टरों का लंबा इंतजार करना पड़ता है, ऐसी शिकायत नागरिकों ने की है। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहद महत्वपूर्ण सहारा है। लेकिन, यहाँ समय पर इलाज न मिलना बेहद गंभीर और चिंताजनक बात बन गई है। इस समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई प्रभावी संज्ञान नहीं लिए जाने का आरोप नागरिकों ने लगाया है।नागरिकों द्वारा यह तीव्र मांग की जा रही है कि वरिष्ठ अधिकारियों को इस पूरे मामले की तुरंत जांच करनी चाहिए, दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करनी चाहिए, और शिराला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानी चाहिए। और अस्पताल मैं डॉक्टरों की मनमानी कारभार पर प्रशासन द्वारा जांच की जाये यह स्थानिक नागरिकों की मांग है।

  • Related Posts

    सूर्य नगरी में आस्था के रथ पर सवार होंगे महाप्रभु जगन्नाथ !

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- सभी क्षेत्र की महिलाओं से विनर अपील पृथ्वीराज नगर झालामंड विशाल नगर नवदुर्गा नगर की महिलाएं जरूर जरूर पधारे। सभी भक्तजनों को…

    Read more

    रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: पुलिया से टकराई कार, दो की मौत, तीन गंभीर घायल।

    रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र स्थित खैरानी चौराहे के पास प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से रायबरेली की ओर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सूर्य नगरी में आस्था के रथ पर सवार होंगे महाप्रभु जगन्नाथ !

    सूर्य नगरी में आस्था के रथ पर सवार होंगे महाप्रभु जगन्नाथ !

    रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: पुलिया से टकराई कार, दो की मौत, तीन गंभीर घायल।

    रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: पुलिया से टकराई कार, दो की मौत, तीन गंभीर घायल।

    रायबरेली पुलिस विभाग को बड़ा झटका: दिवानी न्यायालय की सुरक्षा में तैनात आरक्षी महाराज सिंह की सड़क हादसे में मौत।

    रायबरेली पुलिस विभाग को बड़ा झटका: दिवानी न्यायालय की सुरक्षा में तैनात आरक्षी महाराज सिंह की सड़क हादसे में मौत।

    अजमेर पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी युवती को लिया हिरासत में, अवैध रूप से बांग्लादेश बोर्डर क्रॉस कर भारत आई थी युवती।

    अजमेर पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी युवती को लिया हिरासत में, अवैध रूप से बांग्लादेश बोर्डर क्रॉस कर भारत आई थी युवती।

    ऑपरेशन के दौरान 10 वर्षीय बच्ची शिवानी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर अमित सिंह को गिरफ्तार किया।

    ऑपरेशन के दौरान 10 वर्षीय बच्ची शिवानी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर अमित सिंह को गिरफ्तार किया।

    हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज स्थित दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के पास बुधवार को तीन मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज स्थित दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के पास बुधवार को तीन मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।