पांच दिवसीय सदगुरु टेऊँराम जन्मोत्सव का शुभारंभ।

रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ज्वाला विहार स्थित, प्रेम प्रकाश आश्रम में आस्था के पावन केंद्र सिंध के महान संत प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक योगीराज सद्गुरु स्वामी टेऊराम जी महाराज के पावन 140 वे पांच दिवसीय जन्मोत्सव (15 जुलाई से 19 जुलाई) के उपलक्ष्य में प्रातः 5.50 से 6.30 तक 40 मिनट हवन यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन हुआ। तत्पश्चात 7 से 8 बजे तक नित्य नियम प्रार्थना, सत्संग, सामूहिक चालीसा का पाठ, सतनाम साक्षी महामंत्र का 108 बार जाप हुआ। उसके बाद ध्वज पूजन करके पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया। संत जीतू राम द्वारा श्री सद्गुरु स्वामी टेऊराम महाराज की महिमा का अमोलक वाणी में भक्ति का रसपान हुआ।संत ने आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊराम महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि 140 वर्ष पूर्व सिंध की पावन धरती खंडू गांव में आषाढ़ मास की षष्ठी तिथि शनिवार के पावन दिवस पर माता कृष्ण पिता चेलाराम के घर अवतार लें सतगुरु महाराज आए। रेत के टीलों पे दिव्य अमरापुरा स्थान का निर्माण किया। पांच दिवसीय जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब एवं श्रीमद् भागवत गीता के पाठों का विधि विधान पूर्व शुभारंभ किया गया । नवनिर्मित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम को मनमोहक फूल बंगला झाकी द्वारा सजाया गया।
शाम 5 से 7 सदगुरु स्वामी टेऊँराम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जाएगी और पूज्य गुरुदेव श्री सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज जी का सत्संग आज जोधपुर में यूट्यूब के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा