ऑपरेशन के दौरान 10 वर्षीय बच्ची शिवानी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर अमित सिंह को गिरफ्तार किया।

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- ऑपरेशन के दौरान 10 वर्षीय बच्ची शिवानी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के चिकित्सकों में आक्रोश फैल गया और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पदाधिकारी व चिकित्सक डिग्री कॉलेज चौराहे पर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पहले डॉक्टर अमित सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में IMA के पदाधिकारियों और चिकित्सकों ने पुलिस कार्रवाई को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया। प्रदर्शन के दौरान चिकित्सकों ने कहा कि बिना निष्पक्ष और पूर्ण जांच के गिरफ्तारी करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि चिकित्सकों के साथ न्यायसंगत व्यवहार किया जाए तथा जांच पूरी होने के बाद ही किसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाए। संगठन ने आगे की रणनीति जल्द तय करने की बात भी कही है। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डिग्री कॉलेज चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा