रिपोर्टर:- श्री चंद्रकांत चौहान अहमदाबाद:- गर्भगृह में भगवान की आंखों पर रेशमी पट्टियां बांधी गईं, जो 15 दिन की ‘बीमारी’ से उबरने के बाद उनके पुनर्जीवित स्वरूप की पहली सार्वजनिक उपस्थिति का प्रतीक है। इस अवसर पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी और गुजरात राज्य के नवनियुक डीजीपी श्री मालिक साहब द्वारा गणमान्य लोगों ने मंदिर में ध्वजारोहण और महा आरती में भाग लिया । इस पवित्र रस्म के बाद भगवान को दिव्य स्वर्ण वस्त्रों से सुसज्जित किया गया ।उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी द्वारा 16 जुलाई को होने वाली रथयात्रा के संदर्भ में रथयात्रा के रूट, दर्शन के समय सहित सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया गया । स्थानीय भक्तों और श्रद्धालुओं का मानना है कि यह आयोजन शहर की सबसे बड़ी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं।“ साल में यह एक पहला मौका होता है कि जब भगवान जगन्नाथ खुद अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए सड़कों पर निकलते हैं।
बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|
रिपोर्टर :- पवन झा आजाद, राज्य —–बिहार/ झारखंड :-तीन से अधिक वासडीह जमीन पर बने घरों को जबरन छोड़कर फेंकने का भी मामला। एंकर —–बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा…
Read more






