वास्तु अनुसंधान केंद्र, श्याम भक्ति सेवा संस्थान एवं मारवाड़ प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 2000 से अधिक जातकों ने विभिन्न ज्योतिषीय परामर्शों का लाभ उठाया।

रिपोर्टर:- सुरेंद्र कुमार पंवार जोधपुर राजस्थान:- बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए देशभर से आए ज्योतिष विशेषज्ञों ने जन्मपत्री, वास्तु, अंक ज्योतिष, हस्तरेखा, टैरो एवं अन्य विधाओं के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण व्यास ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएफ के आईजी एम.एल. गर्ग उपस्थित रहे, जबकि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष मिश्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी अरुण माहेश्वरी और अरुणा सांखला के अलावा मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे, जबकि श्याम भक्ति सेवा संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ​अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ लोगों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। शिविर का सफल आयोजन पंडित एस.के. जोशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जानी मानी कवि और लेखिका अंशु हर्ष ने किया, जबकि श्याम भक्ति सेवा संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने आभार अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। ​कार्यक्रम आयोजक पंडित एस.के. जोशी ने बताया कि नि:शुल्क परामर्श शिविर का उद्देश्य आमजन की ज्योतिषीय जिज्ञासाओं का समाधान करना तथा उन्हें जीवन की विभिन्न समस्याओं के संबंध में सकारात्मक और उपयोगी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासित व्यवस्था, विशेषज्ञों की सेवाओं और जनसहभागिता ने इसे एक यादगार एवं सफल सामाजिक पहल बना दिया। ज्योतिष क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने के लिए वरिष्ठ ज्योतिष आचार्य पंडित घनश्याम द्विवेदी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा