रिपोर्टर: रणजीत सिंह, मसूरी, उत्तराखंड:- झड़ीपानी मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित कार अचानक सड़क से फिसलकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। SDRF जवान खाई में उतरकर कार सवार लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। अभी घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।
रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले और नाटकीय घटनाक्रमों के…
Read more




