रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोधीपुर उतरावां में शुक्रवार दोपहर समरसेबल बोरिंग के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

रिपोर्टर: शैलेश,  डलमऊ, रायबरेली:- लोधीपुर उतरावां निवासी अमर सिंह के घर पर चार मजदूर समरसेबल बोरिंग का काम कर रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे बोरिंग का लोहे का पाइप उठाते समय वह घर के दरवाजे के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। पाइप में करंट उतरने से मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में भदोखर थाना क्षेत्र के बिनहोरा मीरगंज निवासी 25 वर्षीय गंगाराम पुत्र रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 18 वर्षीय शुभम पुत्र लाल स्वेंबर सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने घायल शुभम को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के समय मौजूद दो अन्य मजदूर धर्मेंद्र और ठाकुर सुरक्षित बच गए। सूचना मिलते ही डलमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घर के दरवाजे के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी नीचे है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने लाइन को ऊंचा कराने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

  • Related Posts

    श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला व्यवसाय प्रोत्साहन के लिए माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र की ओर से रातानाडा स्थित…

    Read more

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    रिपोर्टर – शैलेश, लालगंज (रायबरेली) :- महारानीगंज थाना क्षेत्र के सिघौर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब सिमरन नाम की एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला।

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत; दो गंभीर घायल। 

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत; दो गंभीर घायल। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।