बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन।

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- शिवगढ़ विकासखंड क्षेत्र के पिपरी वार्ड नंबर-3 में बड़े मंगल के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम के समापन के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ। आयोजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस धार्मिक आयोजन में माताप्रसाद मौर्य, भारत लाल मौर्य, संतोष मौर्य, रामरूप, सर्वेश, संजय मौर्य, पवन, सुखराम, सभासद और अमित सभासद सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर यह भंडारा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला व्यवसाय प्रोत्साहन के लिए माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र की ओर से रातानाडा स्थित…

    Read more

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    रिपोर्टर – शैलेश, लालगंज (रायबरेली) :- महारानीगंज थाना क्षेत्र के सिघौर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब सिमरन नाम की एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला।

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत; दो गंभीर घायल। 

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत; दो गंभीर घायल। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।